मुजफ्फरनगर की घटना ने सिर शर्म से झुका दिया:
वरुण गांधी
मुजफ्फरनगर (यूपी) के स्कूल टीचर का वीडियो वायरल होने पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘ज्ञान के मंदिर में एक बच्चे के प्रति घृणा भाव ने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया। शिक्षक वो माली है जो प्राथमिक संस्कारों में ज्ञान रूपी खाद डालकर व्यक्तित्व ही नहीं, राष्ट्र गढ़ता है। इसलिए दूषित राजनीति से परे एक शिक्षक से उम्मीदें कहीं अधिक हैं। देश के भविष्य का सवाल है। ‘










Leave a Reply