लूना 25 क्रैश होने पर बिगड़ी वैज्ञानिक की तबीयत
रूस का मून मिशन लूना 25 चांद पर क्रैश हो गया। इसके चलते मिशन पर काम करने वाले 90 साल के वैज्ञानिक मिखाइल मारोव की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उन्होंने कहा ‘ये मेरे लिए जिंदगी का सवाल था। इसे झेलना मुश्किल हो रहा है। ये प्रोग्राम मेरे लिए आखिरी मौका था । ‘ मारोव ने 47 साल पहले रूस द्वारा मून पर भेजे गए लूना-24 मिशन में भी काम किया था।










Leave a Reply