16 PCS और 22 IAS अफसरों को मिल सकता है प्रमोशन का तोहफा
यूपी के 16 PCS और 22 IAS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। आज राजधानी लखनऊ में संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य राजीव नयन चौबे की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक होगी। प्रमोट होने वाले अफसरों में पीसीएस के 2004 व 2006 बैच के अधिकारी शामिल होंगे। चयन समिति की बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।









Leave a Reply