सनी देओल के बंगले की नीलामी पर जयराम रमेश का तंज

एक्टर और BJP सांसद सनी देओल के घर की नीलामी के मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कसा है। उन्होंने X पर लिखा- कल देश को पता चला कि उनका घर नीलाम होने वाला है और 24 घंटे के भीतर नोटिस वापस ले लिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि इन ‘तकनीकी कारणों’ का कारण कौन है? बता दें, बैंक ने 56 करोड़ वसूलने के लिए विला की नीलामी का विज्ञापन दिया था।









Leave a Reply