सुपर स्टार रजनीकांत के साथ ‘जेलर’ देखेंगे सीएम योगी
सुपर स्टार रजनीकांत आज लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रजनीकांत सीएम योगी से साथ अपनी हालिया रिलीज फिल्म जेलर देखने के लिए जाएंगे। सुपर स्टार 20 अगस्त तक यूपी में रहेंगे। इस दौरान अभिनेता अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। रजनीकांत इससे पहले साल 2021 में यूपी आए थे। इस दौरान उन्होंने कई लोकेशन पर अपनी फिल्म की शूटिंग भी की थी।










Leave a Reply