बेकसूर को पुलिस हिरासत में रखने की एसपी से शिकायत
सीओ चायल ने कहा कि यदि 24 घंटे से अधिक किसी को पुलिस ने हिरासत में रखा है तो शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी
बेटी को पीटने के बाद महिला ने पिता के खिलाफ कर दी झूठी शिकायत
कौशाम्बी सराय अकिल थाना क्षेत्र के आहलाद पुर निवासी राजेंद्र सिंह को दो दिनों से सराय अकिल पुलिस ने हिरासत में ले रखा है ना पुलिस ने उनका चालान किया है और ना ही पुलिस ने उन्हें बेकसूर मान कर छोड़ा है बताया जाता है कि राजेंद्र सिंह बेकसूर है राजेंद्र सिंह के बेटी आकांक्षा से पड़ोसी महिला ने मारपीट किया था जिस पर दोनों पक्षों के लोगों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है लेकिन आकांक्षा को पीटने वाली महिला पर कार्यवाही करने के बजाए पुलिस ने आकांक्षा के बेकसूर पिता राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है राजेंद्र सिंह को छोड़ने के बदले भगवानपुर चौकी इंचार्ज पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप लग रहा है महिला थाना चौकी पुलिस को 10 हजार रुपए नहीं दे सकी जिस पर महिला के पति को थाने में नियम विरुद्ध तरीके से 2 दिन से बंद कर रखा गया है मामले को लेकर राजेंद्र सिंह की पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हैं भगवानपुर चौकी इंचार्ज और सराय अकिल पुलिस के कारनामे को बताते हुए राजेंद्र सिंह की रिहाई और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे से अधिक किसी को पुलिस ने हिरासत में रखा है तो साक्ष्य सहित शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी
मंजीत सिंह पत्रकार जनपद कौशाम्बी









Leave a Reply