Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

उत्तर प्रदेश लखनऊः मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत गुरुवार को 3500 श्रमिकों के पुत्रियों की सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम होगा।

उत्तर प्रदेश लखनऊः मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत गुरुवार को 3500 श्रमिकों के पुत्रियों की सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम होगा।  लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में श्रम विभाग की तरफ़ से ये कार्यक्रम आयोजित होना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे और वर-वधु को आशीर्वाद भी देंगे।सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, और स्वाति सिंह बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्री के विवाह के लिए 55000 की आर्थिक सहायता भी दी जाती है।श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि राज्य सरकार श्रमिकों, गरीबों, कामगारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की खुशहाली के लिए एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम संचालित कर रही है। श्रमिकों को अब न अपनी बेटियों की शादी की और न ही बच्चों की पढ़ाई की चिंता करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *