Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१२ अगस्त २०२३

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – वर्षा।
दिन – शनिवार।
तिथि – एकादशी दिन – ०८:०६ मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – मृगशिरा दिन – ०८:४१ मि. तक उपरांत आर्द्रा |
योग – हर्षण सायं – ०६:३७ मि. तक उपरांत वज्र |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:३४ मि.।
सूर्यास्त – ०६:३४ मि.।
व्रत – पुरुषोत्तमी एकादशी।
पर्व – कुछ नहीं |

आज विशेष – पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत सबका,शुभ अशुभ दुगुना फलदायी द्विपुष्कर योग दिन – ०८:०६ मि. से दिन – ०८:४१ मि. तक |

कल विशेष – प्रदोष व्रत,यायी जययोग दिन – १०:१४ मि. से |

मेष राशि – आज दिन उत्तम है।जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा।बाहरी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा।साझेदारी से लाभ संभव है।पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

वृष राशि – आज दिन अच्छा है।रचनात्मक कौशल का लाभ मिलेगा।सामाजिक क्षेत्रों में लाभ प्राप्त करेंगे।लोकप्रियता बढ़ेगी।धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।मित्रों एवं परिवार के साथ यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि – आज दिन अच्छा परिणाम दायक है।प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित होगा जो आगे लाभप्रद होगा।सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशि – आज दिन शुभ रहेगा।व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है।आय में वृद्धि होगी। लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयासों को जारी रखें सफलता प्राप्त होगी।किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजनाएं शुरू कर सकते हैैं।कामयाबी में वृद्धि होगी।परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होंगे।धार्मिक उत्सव हो सकता है।प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि – आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।सकारात्मक सोच रखें। वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है।आय का स्रोत मिल सकता है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

तुला राशि – आज नौकरी व व्यवसाय के लिए अच्छा दिन है।उचित परितोष प्राप्त हो सकता है।सामाजिक दायरा बढ़ेगा।वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ अच्छा संबंध स्थापित करें।समय शुभ है।

वृश्चिक राशि – आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे।कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं।आय स्थिर रहेगी परन्तु अनावश्यक खर्च सकता है।संतान की ओर से कष्ट हो सकता है।

धनु राशि – आज इच्छाशक्ति मजबूत होगी।उत्साहपूर्वक कार्यों लगे रहेंगे।रुके हुए कार्यों में प्रगति आयेगी।वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे।यात्रा को स्थगित करने का प्रयास करें।प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम में लाभ संभव है।नौकरी में उतार चढाव बना रहेगा।शत्रुओं की गतिविधियां नुकसान पहुंचा सकती हैं।कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में होंगे।सामाजिक क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त करेंगे।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है।अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे व वाहवाही भी मिलेगी।नौकरी वालों कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।समस्या का समाधान भी पाया जा सकता है।प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।सगे संबंधियों का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि – आज शीघ्रता में कोई निर्णय न लें और जोखिम भरे कार्यों को टालने का प्रयास करें।स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे।अचानक कुछ प्राप्त हो सकता है।समय से कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *