RBI ने महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.4% किया
भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए फैसलों की जानकारी दी। RBI ने वित्तवर्ष 2023-24 में महंगाई का अनुमान 5.1% से बढ़ाकर 5.4% कर दिया है। यानी आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ेगी। रियल GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। पहली तिमाही में GDP 8%, दूसरी तिमाही में 6.5%, तीसरे क्वार्टर में 5.7% और चौथी तिमाही में 5.7% रह सकती है।










Leave a Reply