ASI की 4 टीमें आज तीसरे दिन भी करेंगी ज्ञानवापी का सर्वे
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में आज लगातार तीसरे दिन सर्वे होगा। सर्वे सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की 4 टीमें सर्वे में जुटी हुई हैं। जांच में अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरे दिन के सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि तहखाने मूर्ति और त्रिशूल मिले हैं। इसके अलावा तहखानों की दीवारों पर कमल की आकृति भी नजर आई है।










Leave a Reply