किसान की सूझबूझ से टला ट्रेन हादसा प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गोमती ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने की वजह से बच गई। लाल गोपालगंज स्टेशन से पहले पिलर नंबर 26/6 के पास रेल पटरी टूटी देखकर किसान पप्पू ने सामने आ रही ट्रेन को लाल गमछा दिखाया। ट्रेन ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को तत्काल रोक दिया। इसके बाद रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे व ट्रेन को धीमी गति से आगे बढ़ाया। इसके बाद पटरी की मरम्मत शुरू की ।










Leave a Reply