‘सत्यमेव जयते – जय हिंद’ मोदी मानहानि केस में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा ‘यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते- जय हिंद। आ रहा हूं… सवाल जारी रहेंगे।’ वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा ‘राहुल गांधी की योग्यता को लेकर मैं आज ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा।’










Leave a Reply