Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी
नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1365 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। जिसमें 1185.6914 हेक्टेयर निजी जमीन के लिए अर्जन-अधिग्रहण की कुल लागत लगभग 2890 करोड़ रुपये का कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।
कैबिनेट ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के फेज-1 व फेज-2 के लिए प्रस्तावित कुल 1363.4543 हेक्टेयर जमीन में से राजस्व अभिलेखों में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज 36.5459 हेक्टेयर जमीन को प्राधिकरण द्वारा नागरिक उड्डयन विभाग के नाम अन्तरित किए जाने की भी मंजूरी दे दी। इस अन्तरण पर स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्टेªशन शुल्क से छूट भी मिल जायेगी।यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को अपने यहां की 16.3920 हेक्टेयर जमीन (लागत लगभग 37.70 करोड़ रुपए) नागरिक उड्डयन विभाग के नाम क्रय करने के लिए अधिकृत किया है। अधिग्रहण-क्रय के माध्यम से अन्तरण के लिए प्रस्तावित जमीन के मध्य पड़ने वाली शासकीय/ग्राम सभा की 124.8214 हेक्टेयर जमीन के पुनर्ग्रहण एवं नागरिक उड्डयन विभाग के नाम निःशुल्क होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *