Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महिला दिवस विशेष : आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल तथा सभी स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री

महिला दिवस विशेष : आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल तथा सभी स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री
आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ताजमहल तथा सभी संरक्षित स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क इंट्री देने का निर्णय लिया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस पर संरक्षित स्मारकों में सभी सैलानियों के लिए इंट्री फ्री रहेगा।
एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (मॉन्यूमेंट्स) एम. नांबिराजन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क मिलेगा।वहीं एएसआई की निदेशक (मॉन्यूमेंट द्वितीय) डॉ. अरविन मंजुल ने आदेश जारी कर दी है और कहा कि 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *