Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Mirzapur Panchayat Chunav 2021: मिर्ज़ापुर में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति

मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।

9 मार्च को मिर्ज़ापुर जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी। 10 से 12 मार्च तक मिर्ज़ापुर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं मिर्ज़ापुर जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा। जानकारी के मुताबिक इस बार के पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची वर्ष 2011 की जनगणना पर आधारित है।

809 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के 536 पदों को आरक्षित किया गया है। इनमें अनुसूूचित जनजाति की स्त्री के लिए 7, पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जाति की स्त्री के लिए 64 व पुरूष के लिए 114 पद आरक्षित है।

इस वर्ग के लिए ग्राम प्रधानों के कुल 178 पद आरक्षित किए गए है। पिछड़ा वर्ग की स्त्री के लिए 76 व पुरूष के लिए 139 कुल 215 पद आरक्षित किया गया है। वहीं 33 फीसदी ग्राम प्रधानों का पद महिलाओं के लिए सुरक्षित किया गया है। इसकी संख्या 127 और शेष 273 ग्राम प्रधानों का पद अनारक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *