मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।
ब्लॉक प्रमुख की आरक्षण सूची
धामपुर और हल्दौर में सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। नूरपुर, नजीबाबाद, स्योहारा, कोतवाली और अफजलगढ़ में अनारक्षित है। मोहम्मदपुर देवमल में अनुसूचित जाति के लिए और जलीलपुर में अनुसूचित स्त्री जाति के लिए आरक्षित है। किरतपुर में पिछड़ा महिला वर्ग और नहटौर में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
इसके साथ ही 9 मार्च को बिजनौर जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी। 10 से 12 मार्च तक बिजनौर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं बिजनौर जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा। जानकारी के मुताबिक इस बार के पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची वर्ष 2011 की जनगणना पर आधारित है।










Leave a Reply