Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Agra Panchayat Chunav 2021: आगरा में आरक्षित सीटों की घोषणा, यहाँ पर जाने अपने सीट की स्थिति


मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी है। चुनाव को लेकर महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और अनारक्षित सीटों के आवंटन की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो मंगलवार को खत्म हो चुका है।

9 मार्च को आगरा जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्र की जाएगी।
10 से 12 मार्च तक आगरा डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के जरिए आपत्तियां का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। 13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायतों के प्रधानों, तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं आगर जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस ग्राम पंचायत से किस वर्ग का उम्मीदवार मैदान में उतरेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब जिला पंचायत सदस्य का आरक्षण जारी हो गया है।

अध्यक्ष पद तो पुन: सामान्य खाते में है, लेकिन पंचायत सदस्यों के कई वार्ड का आरक्षण बदल गया है।
कुल 50 वार्ड के जारी आरक्षण में से 17 सीटों पर महिलाएं चुनौती देंगी। इसमें से चार एससी महिला, पांच ओबीसी महिला और आठ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
वहीं कुल 51 वार्ड में से 50 वार्ड की आरक्षण सूची में दिख रहा है, जबकि 41 नंबर वार्ड सूची में दर्ज नहीं है।
सोमवार देररात जारी हुए आरक्षण के बाद राजनीति खेमे में हलचल तेज हो गई है।
अध्यक्ष पद के लिए आंकड़े लगने लगें हैं तो कई दिग्गजों ने इसके लिए समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं।

जबकि जैतपुर की दोनों सीटें एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं कुल सीटों में से ओबीसी के लिए आठ, एससी के लिए छह और 19 सीटें अनारक्षित हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल का वार्ड गत वर्ष अनारक्षित था जो अब भी अनारक्षित ही है।

वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव का वार्ड पहले ओबीसी के लिए आरक्षित था, जो अब महिला श्रेणी में आ गया है।

वहीं पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र राकेश चौधरी का वार्ड पहले अनारक्षित श्रेणी में था, जो अब ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया है।


1, एत्मादपुर, अनारक्षित
2, एत्मादपुर, अनारक्षित
3, एत्मादपुर, ओबीसी
4, एत्मादपुर, खंदौली आंशिक, एससी महिला
5, खंदौली, अनारक्षित
6, खंदौली, महिला
7, खंदाैली, अनारक्षित
8, बरौली अहीर, ओबीसी
9, बरौली अहीर, ओबीसी महिला
10्र बरौली अहीर, महिला
11, बरौली अहीर, ओबीसी
12, बरौली अहीर, एससी
13, बरौली अहीर, बिचपुरी आंशिक, एससी
14, बिचपुरी, एससी
15, बिचपुरी, ओबीसी महिला
16, बिचपुरी, अनारक्षित
17, अछनेरा, अनारक्षित
18, अछनेरा, अनारक्षित
19, अछनेरा, ओबीसी महिला
20, अछनेरा, अनारक्षित
21, फतेहपुर सीकरी, महिला
22, फतेहपुर सीकरी, अनारक्षित
23, फतेहपुर सीकरी, ओबीसी
24, अकोला, फतेहपुर सीकरी आंशिक, ओबीसी महिला
25, अकोला, एससी
26, अकोला, महिला
27, जगनेर, महिला
28, जगनेर, अनारक्षित
29, जगनेर, खेरागढ़ आंशिक, ओबीसी
30, खेरागढ़, अनारक्षित
31, खेरागढ़, महिला
32, खेरागढ़, अकोला, सैंया आंशिक, महिला
33, सैंया, अनारक्षित
34, सैंया, ओबीसी महिला
35, सैंया, एससी महिला
36, शमसाबाद, अनारक्षित
37, शमसाबाद, अनारक्षित
38, शमसाबाद,अनारक्षित
39, शमसाबाद, अनारक्षित
40, फतेहाबाद, ओबीसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *