Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राकेश टिकैतः 40 लाख ट्रैक्टरों से होगा आंदोलन अब होगी देश में हल क्रांति

राकेश टिकैतः 40 लाख ट्रैक्टरों से होगा आंदोलन अब होगी देश में हल क्रांति

सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सरकार पर हमलावर रहेंऔर कहा कि कृषि कानून वापस नहीं तो घर वापसी नहीं। देश का विपक्ष कमजोर है, इसलिए कृषि कानून पास हो गए। अब देश में हल क्रांति होगी और 40 लाख ट्रैक्टरों से आंदोलन किये जाएंगे। वे 25 मार्च तक देश में घूम-घूम कर आंदोलन करेंगे। किसान धर्म-21 का आगाज हो गया है। राकेश टिकैत बीते कल को सहारनपुर के नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में किसान महापंचायत को संबोधित किए थे।
भाकियू नेता राकेश टिकैत ने लगभग 15 मिनट तक दिए धारा प्रवाह भाषण में किसानों से कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना ही होगा। यदि इतने बड़े आंदोलन के बाद भी कानून वापस नहीं हुए और एमएसपी पर कानून नहीं बना, तो फिर कभी नहीं बन सकेगा। यदि आंदोलन फेल हुआ तो किसानों की जमीनें कंपनियों के पास मे चली जाएंगी। यह कंपनी वाले आपकी जमीन ले लेंगे। इसलिए कोई भी किसान जीवित रहते समय औलाद के नाम जमीन नहीं करता है। यदि यह कृषि कानून लागू हो गया तो आपकी जमीन लूट ली जाएगी, जिससे आपको रोटी नहीं मिलेगी भूख़ो रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *