Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आय से अधिक की मामले में विजिलेंस ने शुरू की जांच सपा विधायक की बढ़ी मुश्किले

आय से अधिक की मामले में विजिलेंस ने शुरू की जांच सपा विधायक की बढ़ी मुश्किले
उत्तर प्रदेश मे सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। शासन के आदेश पर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी । गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया है। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *