Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पत्रकार को मारने दौड़े गृह राज्य मंत्री टेनी तो कुमार विश्वास ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, लोग भी कर रहे खिंचाई

पत्रकार को मारने दौड़े गृह राज्य मंत्री टेनी तो कुमार विश्वास ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, लोग भी कर रहे खिंचाई

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकार से बदसलूकी की, साथ ही मारने के लिए भी दौड़ पड़े। इस बात पर अब कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी है।
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, उनसे जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्रकार द्वारा आशीष मिश्रा के संबंध में सवाल पूछे जाने पर नाराज होते और अभद्रता करते नजर आए। पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के साथ-साथ वह उन्हें मारने तक के लिए दौड़ पड़े। इस मामले पर पत्रकार रुबिका लियाकत ने डिबेट शो किया, जिसमें उन्होंने जदयू प्रवक्ता से सवाल किया। उनके इस शो पर अब मशहूर पत्रकार कुमार विश्वास ने चुटकी ली है।

कुमार विश्वास द्वारा साझा किये गए वीडियो में पत्रकार रुबिका लियाकत ने जदयू प्रवक्ता अजय आलोक से सवाल किया, “ऐसे मंत्री को क्या पद पर रहना चाहिए, जो महज सवाल पूछने पर लोगों को धमकाए?” उनकी बात का जवाब देते हुए अजय आलोक ने कहा, “एक केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने जो बर्ताव किया, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।”अजय आलोक ने रुबिका लियाकत का जवाब देते हुए कहा, “इसे कोई बर्दाश्त करेगा। लेकिन किसी भी जन-प्रतिनिधी द्वारा अशोभनीय व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए।” उनकी बात पर रुबिका लियाकत ने सवाल किया, “कुर्सी से हट जाना चाहिए ना? यह तो स्वीकार्य नहीं है। उन्हें पद से हटा देना चाहिए?” उनकी बात पर जदयू प्रवक्ता ने कहा, ‘बिल्कुल, लेकिन भाजपा आलाकमान निर्णय लेगा, मैं कोई पीएम नहीं हूं।’अजय मिश्रा टेनी पर हुए इस शो पर डॉक्टर कुमार विश्वास ने चुटकी ली और लिखा, “तुम्हीं ने दर्द दिया है, तुम्हीं दवा देना।” कुमार विश्वास के अलावा लोग भी मामले पर खिंचाई करने से पीछे नहीं हटे। राज केसरवानी नाम के यूजर ने शो पर कमेंट करते हुए लिखा, “अगर पत्रकार और टीवी चैनल चौथे स्तंभ की गरीमा को मजबूती से बनाए रखते तो नेता जी की हिम्मत नहीं होती। अब जैसा बोएगा वैसा ही काटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *