आज का पंचांग एवं राशिफल
15 दिसंबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वादशी रात्रि – 03:00 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – भरणी पूरे दिन रात।
योग – परिघ दिन – 09:05 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष ।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 12 :00 मि. से 01:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – जनार्दन पूजा,व्यंजन द्वादशी। श्री
आज विषेश- जनार्दन द्वादशी, व्यंजन द्वादशी।
कल- प्रदोष व्रत,अनंग त्रयोदशी,काशी में परिक्रमा,धनु राशि एवं मूल राशि में सूर्य का प्रवेश दिन – 12:31 मि. पर,खरमास आरंभ।
मेष राशि – आज आपका दिन उत्तम है।आज आपके कई कार्य पूर्ण होंगे।आत्मविश्वास में कमी न होने दें।किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात होगी।पैसे के लेन-देन में भी सावधानी बरतें।दूसरों की बातों न आयें इससे आप आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं।
वृष राशि – आज का दिन आपके लिए धन लाभ के योग लेकर आया है।आज वरिष्ठ जनों से सहायता मिलने से काम आसान होगा। कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है।किसी लुभावने में न पड़ें नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि – आज मन चंचल एवं उतावला रहेगा तथा मन में नकारात्मकता रहेगी इससे आपको सावधान रहना है।आज अपने कार्यों में गति लायें।वाहन से सावधान रहें चोट लगने की संभावना है।
कर्क राशि – आज व्यवहार में शालीनता रखें। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से आपको बचना चाहिए।पुराने किए हुए कार्यों में लाभ मिलने वाला है। आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि – आज कुछ विशिष्ट लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम आने वाले हैं। आज बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। पैसों के लेन-देन में भी आज आपको सावधानी बरतनी है।
कन्या राशि – आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आप जिन चिंताओं से पिछले दिनों से घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी। आज खुद से बातें करें और अपनी क्षमताओं को जानें आज आप समझौते के लिए भी तैयार रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि – आज सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। लोग आपको आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है जो आप सोचेंगे उसके अनुरूप कार्य नहीं होंगे। आज कार्य तो पूर्ण होंगे।
वृश्चिक राशि – आज बिजनेस के क्षेत्र में दिन अच्छा है। आज कोई पुराना रुका हुआ कार्य भी पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह नहीं टिकेगा। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं।
धनु राशि – आज आपके सोचे हुए कार्यों में गति आएगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज प्रिय से संबंधों में सुधार होगा। आज प्रेम के प्रस्ताव भी आपके लिए आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में अति उत्साह ठीक नहीं है।
मकर राशि – आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।आज के दिन किये गये कार्य एवं मेहनत भविष्य में लाभ होगा।आज स्वयं को धार्मिक कार्यों में संलग्न रखेंगे।दिन का मिला-जुला असर रहेगा।
कुम्भ राशि – आज आपने जीवन में बदलाव करें जिम्मेदारियों को समझें। कार्यों को सोंच समझ कर करें।अपने मन की बातों एवं भावनाओं को अपने परिवार में व्यक्त करें लाभ होगा।दिन अनुकूल है।
मीन राशि – आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहायता मिलने की संभावना है।आज यात्रा में सावधानी बरतें। परिवार एवं मित्रों से विवाद हो सकता है।अनैतिक और गैर कानूनी कार्यों से दूरी बनाए हानि संभव है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply