Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

केशव मौर्या फिर किनारे कर दिये गए- काशी में पीएम नरेंद्र मोदी की इस फोटो पर सोशल मीडिया ले रहा मजा

केशव मौर्या फिर किनारे कर दिये गए- काशी में पीएम नरेंद्र मोदी की इस फोटो पर सोशल मीडिया ले रहा मजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान देश के कई मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी बीच में और उनके किनारे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नजर आ रहे हैं। वहीं एकदम किनारे यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लिखा कि, ‘केशव मौर्य जी हमें नगर निगम का नेता कहते हैं। मौर्य जी आप अपनी पार्टी में अपनी दुर्दशा देखिये। मैं कई बार कह चुका हूं कि बीजेपी पिछड़ों का सम्मान नहीं करती। मुझे आप से सहानुभूति है ऐसा आपके साथ नहीं होना चाहिए। आरएलडी के नेता प्रशांत कनौजिया ने इस तस्वीर पर कमेंट किया कि स्टूल राजनीति के पुरोधा केशव प्रसाद मौर्य जी को कहां बिठाया है?’संजय शर्मा (@Editor_Sanjay) नाम के ट्विटर यूजर इस तस्वीर पर लिखते हैं कि, ‘केशव मौर्य फिर किनारे कर दिए गए। जिस समय चुनाव में योगी जी के कारण पिछड़ों की उपेक्षा एक बड़ा मुद्दा बन रहा है ऐसे दौर में यह तस्वीर बीजेपी को भारी पड़ेगी।’ आदित्य दुबे (@Aditya_45) नाम के टि्वटर हैंडल से कमेंट आया कि, ‘मोदी जी बेचारे डिप्टी सीएम केशव मौर्या को कहां बैठा दिया है। पीएम मोदी आप उनकी वैल्यू कम क्यों करते जा रहे हैं?’
रणविजय सिंह (@ranvijaylive) नाम के अकाउंट से लिखा गया – सीएम और डिप्टी सीएम के फैसले को बताती एक तस्वीर। सीएम योगी, पीएम मोदी के ठीक बगल में और डिप्टी सीएम केशव मौर्य सबसे कोने में हैं। गजेंद्र सिंह (@Gks545786) नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, ” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ी जाति से आते हैं इसलिए उन्हें अंतिम पंक्ति में जगह मिली है। इनका कोई अस्तित्व ही नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *