Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

क्रिया योग के शिविर में साधकों के समागम का बना केंद्र

क्रिया योग के शिविर में साधकों के समागम का बना केंद्र
प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 3 में क्रिया योग अनुसंधान आश्रम का शिविर विश्व भर योग साधकों के समागम का केंद्र बना है। यहां कई देशों के लोग शांति और आनंद के लिए क्रिया योग का अभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को शाम को विख्यात क्रिया योग वैज्ञानिक स्वामी योगी सत्यम ने विश्व बंधुत्व के लिए प्रेम और अहिंसा के संचार को जरूरी बताया कहा कि दुनिया को एक सूत्र में बांधने की ताकत सिर्फ क्रिया योग से ही आ सकती है। रविवार शाम शिविर में भंडारे में संतो भक्तों का समागम होगा त्रिवेणी पांटून पुल पार में लगे शिविर योगी सत्यम ने सैकड़ों लोगों को क्रिया योग का अभ्यास कराया जा रहा है ।इस दौरान उन्होंने परम ब्रह्म से साक्षात्कार का तरीका भी बताया। क्रिया योग अभ्यास से मनुष्य को बुद्धि आत्मा के निर्देश के अनुसार मन और इंद्रियों को संतुलित रखती है। इस व्यवस्था में मनुष्य स्थाई स्वास्थ्य के साथ निरंतर शांति और नित्य नवीन आनंद की अनुभूति बना रहता है सभी प्रकार के दुखों और समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *