ग्वालियर में दिल्ली की मॉडल ने जमकर हंगामा मचाया। बीच सड़क पर नशे में खड़ी हो गई और आने-जाने वालों को रोक दिया। वहां से गुजर रही सेना की जिप्सी को भी रोक लिया। उससे टिककर खड़ी हो गई। आने वालों को गाली देती और मारने दौड़ती। उसने लात मारकर जिप्सी की हैडलाइट फोड़ दी। जवान ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया।
वीडियो बना रहे लोगों से खुलेआम गाली बक रही थी। हंगामा ठीक पड़ाव थाना के पास सड़क पर चल रहा था, पर उस समय थाने पर महिला बल नहीं था। महिला थाने से लेडी कॉन्स्टेबल बुलाई गई। इसके बाद युवती को काबू किया गया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। वह नशे में थी, बाद में उसे बचाने के लिए दो युवतियां भी थाने पहुंचीं। यह दिल्ली से ग्वालियर आई थीं। यहां क्यों आई थीं यह खुलासा न पुलिस कर रही है न ही लड़कियां ।
ऐसे शुरू हुआ हंगामा बुधवार रात करीब 9 बजे ब्लैक कलर की स्कर्ट और टॉप में 22 से साल की एक युवती लड़खड़ाते हुए पड़ाव थाना के सामने मुख्य रोड पर लड़खड़ाते हुए पहुंची। युवती बीच सड़क पर आकर गाड़ियों को रोककर झगड़ा करने लगी। कुछ ही मिनट में वहां अच्छा खासा तमाशाखड़ा हो गया।युवती नशे में धुत होकर लड़खड़ा कर चल रही थी। इस दौरान आर्मी की जिप्सी निकली तो युवती ने उसे रोक लिया। फिर चिल्लाते हुए सेना की कार से टिककर खड़ी हो गई। पहले तो पीछे की तरफ से जिप्सी में लातें मारी। इसके बाद मन नहीं भरा तो सामने आकर जिप्सी की हैडलाइट तोड़ दी। यह देखकर जिप्सी का चालक उतरकर आया और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती कहां मानने वाली थी, वह चिल्ला-चिल्लाकर झगड़ने लगी।युवती को बीच सड़क पर हंगामा मचाते देखकर वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो युवती और हंगामा करने लगी। हंगामे की खबर मिली तो पड़ाव थाने की महिला आरक्षक सड़क पर पहुंची और युवती को पकड़ लिया, लेकिन युवती ने उसे भी धकिया दिया। किसी तरह महिला आरक्षक उसे लेकर थाने पहुंची। इसके बाद उसे मेडिकल कराने के लिए ले जाया गया। युवती काफी नशे में थी। पुलिस ने उसके खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।होटल में झगड़ा होने के बाद गुस्से में बाहर मचायाहंगामायुवती के पकड़े जाने की सूचना पर उसे बचाने के लिए) दो युवतियां और थाने पहुंची हैं। हंगामा मचाने वाली लड़की ने शुरू में खुद को दिल्ली की मॉडल बताते हुए अपनी पहचान कोहिमा मेहरा के रूप में दी थी, लेकिन बाद में वह खुद को हरियाणा की बताने लगी। आखिर में थाने आकर राजस्थान का पता भरवाकर चालान करवाया है। उसे बचाने आईं दो युवतियों ने उसके चालान की राशि भरी है वह दिल्ली से ग्वालियर आकर एक होटल में बैठकर पार्टी करने की बात कह रही हैं। वहां झगड़े के बाद यह सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। पर वह क्यों आई थीं उनको यहां किसने बुलाया। यह साफ नहीं हो सका है।पुलिस का कहनासड़क पर एक युवती ने हंगामा किया है। सेना के वाहन में भी तोड़फोड़ की है। युवती का मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वह कौन है और कहां से आई है पता किया जा रहा है। विवेक अष्ठाना, टीआई पड़ाव थाना











Leave a Reply