Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शंकरगढ़ सेन नगर के पास रविवार को मुठभेड़ में बदमाश नीलू के पैर में लगी गोली साथी फरार


थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के सेन नगर में रविवार को सुबह चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है उसका साथ ही मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा शंकरगढ़ थाना अध्यक्ष राजेश उपाध्याय की टीम रविवार की भोर में सेन नगर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी ।उसी वक्त एक बाइक से 2 लोग आते दिखे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने पुलिस पर फायर कर दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश नीलू के पैर में गोली लगी जिससे वह गिर गया, और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथ ही अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला ।पकड़ा गया अभियुक्त नीलू पुत्र बब्बू निवासी रावण तोला शंकरगढ़ पहले से भी कई अपराधिक वारदात किया है पकड़े गए अपराधी और उसके अन्य 3 साथी मिलकर कई जगह चोरी नकाबजनी को अंजाम दे चुका है ।23 जनवरी 20 को इसके अन्य 3 साथी गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जमुनापार सौरभ दीक्षित और सीओ अजीत कुमार ने मौके पर जाकर जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *