Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भोपाल में सड़क पर दबंगई

भोपाल के लालघाटी स्थित विजयनगर ब्रिज के नीचे बाइक में आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाइक मालिक का कहना है कि कार में सवार युवकों ने पहले टक्कर मारी। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे और पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगा दी। पुलिस कार्रवाई न होने पर युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही बाइक जलाई है।

युवक का नाम अजय कोटले है। उसने बताया कि गुरुवार रात में वह बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद मारपीट भी की। साथ ही पेट्रोल डालकर बाइक जला दी।

विवाद और बाइक में आग लगाए जाने की जानकारी मिलने पर कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर हंगामा हुआ युवक ने जहां कार सवार पिता-पुत्र और उनके साथियों द्वारा बाइक में आग लगाने की बात कहीं। हालांकि, जांच के बाद पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपनी बाइक में आग लगाई थी। फिलहाल जांच की जा रही है। अजय का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *