Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकीलों के लिए बनेंगे 2500 चैंबर्स

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकीलों के लिए बनेंगे 2500 चैंबर्स 

योगी कैबिनेट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग एवं एडवोकेट चैंबर्स के निर्माण के लिए द्वितीय पुनरीक्षित लागत 640.37 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति प्रदान की है। अब हाईकोर्ट परिसर में वकीलों के लिए 2500 चेंबर बनाए जाएंगे।

विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि जून 2019 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के चैंबर्स और मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 530.07 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इसमें करीब 1400 चेंबर बनने थे। उन्होंने बताया कि वकीलों ने चेंबर्स की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। वकीलों की मांग पर चेंबर्स की संख्या को बढ़ाकर 2500 तक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि न्यायाधीशों के चेंबर्स भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद ने प्रश्नगत परियोजना में किसी भी प्रकार के परिवर्तन, संशोधन होने पर निर्णय लेने  मुख्यमंत्री को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। उन्होंने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग एवं एडवोकेट चैंबर्स के निर्माण कार्य की लागत 50 करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। प्रायोजना का कार्य ईपीसी मोड पर कराया जाना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *