मॉस्को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने 3 दिवसीय दौरे पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। जहां भारतीय राजदूत और रूस के उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने उनका स्वागत किया। इस महत्वपूर्ण यात्रा पर रक्षा मंत्री राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे और अपने रूसी समकक्ष रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ IRIGC M&MTC बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। वह INS तुशील के कमीशनिंग समारोह में भी शामिल होंगे।







Leave a Reply