Tata Sons Sent Donation for Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए टाटा संस ने भेजे ₹5 करोड़
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए अभी भी समपर्ण निधि का आना बंद नहीं हुआ है। करीब एक हफ्ते पहले टाटा संस मुम्बई द्वारा 5 करोड़ रुपये की धनराशि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित की गयी है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी करीब एक हफ्ते पहले टाटा संस मुम्बई ने 5 करोड़ की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजी है।
वहीं इससे पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा पूरे देश में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए समपर्ण निधि अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी के मध्य चलाया गया। ट्रस्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार समपर्ण निधि अभियान के दौरान करीब 9 लाख कार्यकर्ताओं ने 10 करोड़ परिवारों से सम्पर्क किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धन संकलन नहीं अपित अधिक से अधिक लोगो से सम्पर्क स्थापित करना था।


Leave a Reply