Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Utkarsh Shikhar Samman उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2024 समारोह में मीडिया नई सुबह पुरस्कार से प्रतिभाएं सम्मानित हुईं

Utkash Shikhar Samman उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2024 समारोह में मीडिया नई सुबह पुरस्कार से प्रतिभाएं सम्मानित हुईं*

उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2024 समारोह में मीडिया नई सुबह पुरस्कार से प्रतिभाएं सम्मानित हुईं*
नई दिल्ली,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीडिया नई सुबह उत्कर्ष शिखर अवार्ड 2024 का आयोजन बड़े गरिमामय ढंग से आईटीओ स्थित राजेंद्र भवन में रविवार 2 दिसम्बर को दोपहर 4 बजे से शाम 8बजे तक किया गया।
इस वर्ष भी मीडिया नई सुबह उत्कर्ष शिखर अवार्ड समारोह में दिल्ली शहर के सर्वश्रेष्ठ वकील, डॉक्टर, टीचर्स,खिलाड़ी, कलाकारों सहित समाज में अप्रतिम योगदान देने वाले विभूतियों एवं समाज सेवकों सहित राजनीतिक हस्तियां, विधायकों, पार्षदों का सम्मान मुख्य अतिथि योगीकवि आचार्य प्रेम भाटिया मुख्य अतिथि रामनिवास पहलवान के द्वारा उनके द्वारा किए गए अब तक के अनुपम कार्यों का यशोगान किया गया। मीडिया नई सुबह उत्कर्ष अवार्ड 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में द्वारका से निगम पार्षद सुनीता राम निवास पहलवान पार्षद , साउथ जोन चेयरमैन संदीप कपूर, पार्षद रविन्द्र नेगी, पार्षद नीलू सिंह, पार्षद शशि चंदना ,समाजसेवी कुंवर विक्रांत चौधरी अलीगढ़ , जितेंद्र भाजपा जिला मंत्री मयूर विहार व समाज सेवी, सुनील गर्ग जिला संयोजक भाजपा मयूर विहार व समाजसेवी मृत्युंजय सिंह चोटपुर नोएडा , हरीश चौहान महतो भागीरथ ,धर्मेंद्र प्रसाद डिप्टी डायरेक्टर, डा0 ज्वाला प्रसाद डायरेक्टर गांधी दर्शन स्मृति ,दिल्ली पुलिस जांबाज ऑफिसर किरण शेट्टीस ,समाज सेविका सुनीता निगम आनंद विहार, ज्योति गौतम आईपी एक्सटेंशन, राम अवतार जीआकाशवाणी ,बॉलीवुड एक्टर चंद्र दुआ , बॉलीवुड एक्टरआदित्य नोहार, बॉलीवुड एक्ट्रेस सपना शिरसट आदि उपस्थित थे। समारोह में बीच बीच में मधुर फिल्मी गीतों की कड़ी ने दिलकश समा बाँध दिया। महिला चौकी प्रभारी किरण सेठ ने अपने अब तक के कार्यों का कुशल वर्णन करते हुए बदलते दौर में महिला शक्ति के अनुपम आयाम की व्याख्या की। अंत में मीडिया नई सुबह के एडिटर इन चीफ हमवीर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका आगमन हमें आने वाले समय के लिए नए उत्साह और ऊर्जा से भर देगा। हम आपके कोटि कोटि आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *