Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Pratapgarh BJP MP Sangam Lal and Congress Pramod Tiwari Clashes प्रतापगढ़ :भाजपा और कांग्रेसी आमने-सामने हुए जमकर मारपीट, भाजपा सांसद संगमलाल की गाड़ी तोड़ी

प्रतापगढ़ :भाजपा और कांग्रेसी आमने-सामने हुए जमकर मारपीट, भाजपा सांसद संगमलाल की गाड़ी तोड़ी

प्रतापगढ़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट। आरोप है कि कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की पथराव और लाठी-डंडे से कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में आए लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। घटना को लेकर घंटों अफरा-तफरी मची रही। 
प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में शनिवार को  गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी और कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना मौजूद थीं। इसी बीच भाजपा के सांसद संगम लाल गुप्ता भी अपनी कई गाड़ियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी किए। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू होने लगी और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझ गए।कुछ ही देर में जमकर मारपीट शुरु हो गई। कांग्रेसियों की संख्या अधिक होने के कारण भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।कांग्रेसी यहीं नहीं रुके और पथराव कर भाजपा सांसद की फार्च्यूनर सहित कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के चलते मौके पर अफरी तफरी मची रही। गरीब कल्याण मेले में आए लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगाते रहे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत की। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी रही। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा सांसद को भीड़ से बाहर निकाला। भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया। उनके कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *