Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Bahuti Waterfall MP Highest Waterfall , बहुती रीवा, मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जल प्रपात, बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

images 30

Bahuti Waterfall MP Highest Waterfall

बहुती जलप्रपात (Bahuti Water fall) मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना है। इसकी ऊंचाई लगभग 650 फ़ीट है। यह फाल प्रदेश के रीवा जिले में स्थित है जो बीहड़ नदी पर बना हुआ है।बीहड़ नदी तमसा नदी की सहायक नदी है। बहुती जलप्रपात Bahuti Waterfall के पास ही चचाई और केवटी जलप्रपात हैं जिससे पर्यटकों को एक बार में ही 3 जलप्रपात देखने का मौका मिल जाता है।

मध्य प्रदेश का बहुती जलप्रपात बना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र
बहुती जल प्रपात रीवा मध्य प्रदेश , Bahuti Waterfall Rewa Madhya Pradesh

रीवा जिले मध्य प्रदेश के सेमरिया तहसील का चचाई जलप्रपात अब तक प्रदेश का सबसे ऊंचे जलप्रपात के तौर पर जाना जाता रहा है, परंतु अब चचाई की जगह रीवा जिले के ही नईगढ़ी तहसील के बहुती जलप्रपात ने ले ली है।

रीवा मध्य प्रदेश से 85 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व की ओर मऊगंज तहसील में बहुती प्रपात स्थित है। ओड्डा नदी, सीतापुर से निकलकर 40 किलोमीटर दूरी के बाद मऊगंज से 15 किलोमीटर दूर बहुत ग्राम के निकट, बहुती जलप्रपात का निर्माण करती है। इस प्रपात की गहराई 465 फुट हैं। इसे रीवा जिले का सबसे गहरा प्रपात होने का गौरव प्राप्त हुआ है। बहुती ग्राम के दो किलोमीटर पहले उत्तर दिशा को बहने वाली ओड्डा नदी अर्द्धचन्द्राकार होकर पूर्व दिशा की ओर प्रवाहित होने लगी है। इस स्थान पर नदी का बहुत चौड़ा पाट (स्थान) है। यह दृश्य भी बड़ा भयावह है।

कुण्ड के दक्षिण भाग में एक गुफा है। जिसमें शंकर जी की मूर्ति स्थापित है। यहीं नजदीक एक सिद्ध महात्मा भी निवास करते हैं। इस कुण्ड के समीप ही अष्टभुजा देवी का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर है यहाँ प्रतिवर्ष दो बार मेला लगता है। मकर संक्रांति का मेला जिसमें से एक है। इस कुण्ड में नदी की धारा सतत प्रवाहित होती रहती है। कुण्ड में जल पश्चिम दिशा में रहता है। इस कुण्ड की विशेषता यह है कि इसकी जल धारा चट्टानों से टकराकर रुई के ओलों के समान दिखाई देती है। यह दृश्य दर्शनीय एवं सम्मोहक है।

वर्षा के अंत में यहाँ प्राकृतिक दृश्य आत्मा को अत्यंत पुलकित करने वाला है। इस प्रपात के पानी का प्रवाह केवल गर्मी की ऋतु में कम होता है। शेष वर्ष भर पानी गिरता रहता है।

रीवा जिले के बेहद खूबसूरत पुरवा, चचाई एवं क्योंटी अभी तक मुख्य पर्यटन स्थल रहे है। लोग अब नईगढ़ी के बहुती जलप्रपात की ओर भी रूख करने लगे हैं। इन सभी पर्यटन स्थलों को संरक्षित करने एवं सुरक्षा की दिशा में जनप्रतिनिधियों एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *