Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

Eid-Ul-Fitr Moon Sighting: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, और कैसे मनाते हैं ,आइए जानते हैं

  • ईद-अल-फितर के पवित्र त्योहार को मनाने की तैयारी में जुटा है। सऊदी अरब में रमजान की 29 तारीख यानी मंगलवार को ईद का चांद नजर नहीं आया। लिहाजा 30वें रमजान का चांद देखते हुए गुरुवार को शावाल की पहली तिथि को ईद होगी।
  • सामान्य तौर पर सऊदी में चांद नजर आने के दूसरे दिन भारत में चांद रात की परंपरा रही है। उस लिहाज से भारत में शुक्रवार को ईद होगी।
  • ईद क्यों मनाई जाती है और क्या मानता है आइए जानते हैं ,

मुहम्मद साहब के नेतृत्व में जंग-ए-बद्र में मुसलमानों की जीत हुई थी। जीत की खुशी में लोगों ने ईद मनाई थी और घरों में मीठे पकवान बनाए गए थे। इस प्रकार से ईद-उल-फितर त्योहार का प्रारंभ जंग-ए-बद्र के बाद से ही हुआ था। ईद-उल-फितर के दिन लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। उनका मानना है कि उनकी ही रहमत से वे पूरे एक माह तक रमजान का उपवास रख पाते हैं। आज के दिन लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों में बांट देते हैं। उनको उपहार में कपड़े, मिठाई और भोजन आदि देते हैं।

इस वर्ष चांद 12 मई यानी बुधवार को निकलता है तो उसके अगले दिन 13 मई यानी गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। यदि चांद 13 मई को निकलता है, तो पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार 14 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। सही तारीख का निर्धारण चांद के निकलने पर ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *