Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

मालामाल हुईं वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां, कोरोना काल में अरबों का मुनाफा कमाया, स्टाफ में भी बढ़ोतरी

मालामाल हुईं वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां, कोरोना काल में अरबों का मुनाफा कमाया, स्टाफ में भी बढ़ोतरी
दुनियाभर के करोड़ों लोगों को कोरोना कॉल में भले ही आर्थिक तंगी और दुश्वारियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दवा कंपनियों ने मोटा मुनाफा कमाया। कोरोना टीका बनाकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों की फेहरिस्त में अमेरिकी कंपनी फाइजर और मॉडर्ना सबसे आगे हैं।
फाइजर-बायोएनटेक ने पिछले साल 9.6 अरब डॉलर का फायदा कमाया, जिसके वर्ष 2021 में बढ़कर 15 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इसके वर्ष 2022 में 8.6 अरब डॉलर और वर्ष 2023 में 1.95 अरब डॉलर कमाने के अनुमान हैं। मॉडर्ना ने कहा कि वर्ष 2021 में टीका बिक्री मुनाफा 19 अरब डॉलर मूल्य के बराबर रहने की है, जिसके वर्ष 2022 में बढ़कर 12.2 अरब डॉलर और वर्ष 2023 में बढ़कर 11.4 अरब डॉलर होने के है। ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन ने महामारी खत्म होने तक कोई मुनाफा ना कमाने की नीति अपनाई है। इसके बावजूद ये दोनों कंपनियां मुनाफे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *