Jan Media TV

जनता की खबर , जनता तक

Advertisement

पश्चिम बंगाल रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ममता बनर्जी का पैदल मार्च शुरू

IMG 20210307 161045

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी में रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पैदल मार्च निकाल रही हैं। सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं ममता बनर्जी के साथ पैदल मार्च कर रही हैं। चुनावों की तारीखों का एलान होते ही ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। इससे पहले पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से ममता बनर्जी ने स्कूटी चलाकर विरोध जताया था।

आज ममता बनर्जी रसोई गैस के खिलाफ सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन करेंगी और पदयात्रा निकाल रही हैं। ममता बनर्जी ने शनिवार को एलान किया था कि सात मार्च को वो रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी।

टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगी।

उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी इस दौरा दार्जिलिंग मोर, सिलीगुड़ी में महिलाओं के साथ पदयात्रा का आयोजन करेंगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। फरवरी में अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलिंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं। 25 फरवरी को रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा हुआ था, यह तीसरी बार था जब फरवरी महीने में रसोई गैस के दाम बढ़े हो। इससे पहले चार फरवरी और 14 फरवरी को रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *