राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित

अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में मुख्य शिखर पर वैदिक विधि-विधान के अनुसार कलश की स्थापना की गई है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर कलश स्थापना की शुरुआत हुई। जो कि 10 बजकर 30 मिनट तक चली। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि वैशाखी पर्व और आंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्य किया गया। अब मुख्य शिखर पर ध्वजदंड की स्थापना की जाएगी।