चीन को पछाड़ भारत बन रहा गढ़, कर दिया ये काम…

अब भारत में iPhone का निर्माण तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 60% की वृद्धि हुई है। जानकारों के अनुसार, भारत इस मामले में चीन को पछाड़ आगे निकल सकता है। 1 साल में भारत में 22 अरब डॉलर के iPhone बनाए गए हैं। यानी हर 5 में से 1 iPhone भारत में बन रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन से भारत का रुख करने के पीछे एक बड़ी वजह टैरिफ भी है।