सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों पर लगाई पाबंदी
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 14 देशों के लिए वीजा प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 13 अप्रैल से मध्य जून तक रहेगा। यह कदम हज यात्रा को सुचारू रूप से चलाने और अवैध हज यात्रियों की संख्या को कम करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों का आरोप है कि अन्य देशों के नागरिक उमरा, बिजनेस विजिट, फैमिली वीजा के साथ सऊदी अरब आते हैं और पवित्र मक्का में हज करने के लिए अवैध रूप से वहां रुकते हैं।