पंबन रेलवे ब्रिज का PM मोदी ने किया उद्घाटन

PM मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। ब्रिज 2.08 किमी लंबा है। ब्रिज रामेश्वरम (पंबन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे डबल ट्रैक और हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी नींव नवंबर 2019 में PM मोदी ने रखी थी।