UP में उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जा रहे’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा कि प्रदेश में अब उपद्रव नहीं उत्सव मनाए जा रहे हैं। महाकुंभ के समय अलग-अलग तीर्थक्षेत्र में उत्सव ही मन रहा था। पिछले 8 वर्षों में यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है। 8 साल पहले हमारी अर्थव्यवस्था 12 लाख 75 हजार करोड़ की थी। आज वहीं बढ़ कर 27 लाख 51 हजार करोड़ हो गई है। प्रति व्यक्ति आए 43 हजार से बढ़कर 1 लाख रुपए हो गई है।