
UP के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने घोषित जिलाध्यक्ष
UP विधानसभा चुनाव-2027 से पहले कांग्रेस ने 75 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं। रुद्र दमन सिंह को लखनऊ और विश्वनाथ चौधरी को बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही प्रयागराज में 3 अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह सहारनपुर से संदीप राणा, शामली से अखलाक पहलवान, संभल से हाजी मो. तुर्की, मुरादाबाद से विनोद गुंबेर, हापुड़ से राकेश त्यागी और मेरठ से गौरव भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया है।