बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और भोग का समय बदला

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में गर्मियों के लिए दर्शन और भोग का समय बदल गया है। अब सुबह 7:45 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे और दोपहर 12 बजे राजभोग आरती के बाद बंद होंगे। शाम को 5:30 बजे कपाट खुलेंगे और रात 9:30 बजे बंद होंगे। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में सुबह के समय मंगला आरती नहीं होती है।