बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाशिम अंसारी ने खेली होली
अयोध्या में जगदगुरु परमहंस आचार्य ने बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे हाशिम अंसारी के साथ होली खेली। दोनों ने सबसे पहले रामलला की तस्वीर को गुलाल लगाया। इसके बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाया। तपस्वी छावनी में आयोजित होली उत्सव कार्यक्रम में कई साधु-संत मौजूद रहे। हाशिम अंसारी ने कहा कि यह अयोध्या है। रंग सबके लिए बराबर है। भगवान सबके लिए हैं। वह सब कुछ देश रहे हैं। हमने अच्छाई को लेकर होली खेली है।