अकबर रोड के बोर्ड पर हिंदू संगठन ने पोती कालिख
दिल्ली में फिर अकबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोती गई है। गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसे छत्रपति संभाजी महाराज मार्ग बताया। लोगों ने ‘जय भवानी’ के नारे भी लगाए। गौ रक्षा दल ने कहा- अकबर ने धर्मांतरण करवाया था। ‘छावा’ मूवी में भी यही देखा कि कैसे पीढ़ी दर पीढ़ी मुगलों ने राज किया। कालिख पोतने में क्या दिक्कत है। अगर हम पर कार्रवाई होती है तो CM योगी पर भी होनी चाहिए।