शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान ने निगला जहर

शंभू बॉर्डर (हरियाणा-पंजाब) पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने जहर निगल लिया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित किसान का नाम रेशम सिंह है। वह पिछले 11 महीने से आंदोलन कर रहा था और सरकार की तरफ से समाधान न निकालने से नाराज था।