वाराणसी में 1 करोड़ का गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
वाराणसी के रोहनिया इलाके में पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 141 KG गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। आरोपी फल और सब्जियों की सप्लाई करने की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे। उन्होंने फल-सब्जियों के नीचे गांजा छुपाया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करों को दबोच लिया। पुलिस तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।