लड़की की हत्या कर बोरी में फेंकी लाश
अयोध्या के ताजपुर में कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास 18 साल की लड़की का शव बोरी में मिला। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। सुबह स्थानीय लोगों ने युवती की लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। लड़की सूट-सलवार पहने है। बोरी लाल रंग के कपड़े की डोरी से बांधी गई थी। लड़की के गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान हैं। CO का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।