UP: ₹60,000 करोड़ की ठगी करने वाला रविकांत तिवारी गिरफ्तार
लखनऊ की गोमती नगर पुलिस ने ‘शाइन सिटी ग्रुप’ के प्रेसिडेंट रविकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। रविकांत पर 60,000 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। रविकांत लंबे समय से पुलिस से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविकांत की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। उसके ऊपर चंदौली और लखनऊ के गोमती नगर थाने में 8 मुकदमें दर्ज हैं।