सदन में राहुल ने सरकार और RSS पर साधा निशाना

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने कहा कि हमारा संविधान एक जीवन दर्शन है। संविधान विचारों का समूह, हमारी आवाज है। हमारा संविधान नए भारत का दस्तावेज है और उसमें हमारी विरासत की झलक है। आगे RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं कि मनु स्मृति संविधान से बेहतर है। सावरकर ने कहा था मनु स्मृति को कानून कहा था और संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है।