14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेगा किसानों का जत्था
शंभू बॉर्डर पर डटे पंजाब-हरियाणा के किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली की तरफ बढ़ेगा। पंढेर ने यह भी कहा कि किसान इस बार भागने वाले नहीं हैं, बल्कि सरकार को भगाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान-मजदूर संघर्ष समिति की सामूहिक बैठक के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला किया है।